


आपणी हथाई Nokha न्यूज, स्थानीय राठी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में चल रहे अणुव्रत वाटिका निर्माण का अवलोकन आज अणुव्रत समिति के सदस्यों ने किया। अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास ने बताया कि400 औषधिय पौधों वाली इस अणुव्रत वाटिका में पौधों हेतु खड्डा खुदाई, सुरक्षा के तार लगाने एवं बूंद बूंद सिंचाई सिस्टम निर्माण का कार्य प्रगति पर है। आज अवलोकन करने वालों में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष इंदरचंद मोदी, कोषाध्यक्ष हरिकिशन शर्मा, महावीर पारीक, डॉ खीव सिंह राजपुरोहित, मनीराम,हरिराम सोनी,भोपाल राम, सामाजिक कार्यकर्ता एव वाटिका निर्माण कर्ता भंवरलाल लखारा, सहित गणमान्य नागरिक शामिल थे। हमारा नोखा हरा भारत अभियान के संयोजक राकेश नेमचंद छाजेड व सतीश झवर ने नोखा में होने वाले इस ऐतिहासिक कार्य में सभी को सहयोग करने की अपील की। राठी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक सहीराम बिश्नोई एवं उमेश आचार्य की भागीदारी सराहनीय है।


