बड़ी खबर : करणी औद्योगिक नगर फैक्ट्री हादसे में 4 लोगों की हुई मौत,शवों को किया मोर्चरी.... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Sunday, November 16, 2025
Homeखटाखट स्टोरीबड़ी खबर : करणी औद्योगिक नगर फैक्ट्री हादसे में 4 लोगों की...

बड़ी खबर : करणी औद्योगिक नगर फैक्ट्री हादसे में 4 लोगों की हुई मौत,शवों को किया मोर्चरी….

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र अंतर्गत करणी औद्योगिक क्षेत्र में आज एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करणी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री के सेफ्टी टैंक की सफाई करने उतरे चार कर्मचारियों की मौत हो गई।

घटना के बाद मृतकों को पीबीएम के मेडिसीन कैजुअल्टी से मोर्चरी शिफ्ट कर दिया गया है।घटना की इत्तला मिलने पर बीछवाल थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई है। करणी औद्योगिक क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे को लेकर अभी पूरा अपडेट आना बाकी है खबर लिखे जाने तक यह जानकारी मिली है कि मृतकों में एक बिहार मूल का श्रमिक है वही तीन स्थानीय श्रमिक है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर