Homeखटाखट स्टोरीBikaner: बीकानेर की सबसे बड़ी समस्या बन रही नासूर, आमजन हो रहे...

Bikaner: बीकानेर की सबसे बड़ी समस्या बन रही नासूर, आमजन हो रहे परेशान

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर की जनता बीकानेर की सबसे बड़ी समस्या रेलवे फाटक समस्या से रोजाना परेशान होती रहती हैं। जिस वक्त ट्रेन आती है उस वक्त मानो शहर दो हिस्सों में बट जाता है। रेलवे क्रॉसिंग के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। यह समस्या उस वक्त और गंभीर हो जाती है जब ट्रेन आए ही नहीं और रेलवे फाटक बंद हो, जानकारी के अनुसार आज बीकानेर में लगभग 2 घंटे से कोटगेट फाटक बंद होने की वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकार द्वारा इस समस्या को लेकर रेलवे अधिकारियों को सूचित किया गया। समाचार लिखे जाने तक रेलवे फाटक तकनीकी खराबी की वजह से बंद ही है।



ताजा खबर