HomeबीकानेरBig news: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भुट्टो के बास...

Big news: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भुट्टो के बास में चल रहा सर्च ऑपरेशन

आपणी हथाई Big news, बीकानेर के भुट्टो के बास में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार भुट्टो के बास में लगभग 200 से ज्यादा पुलिस जवानों ने कई इलाकों में की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।con…

जानकारी के अनुसार मौके पर बीछवाल, नयाशहर, जेएनवीसी, नाल, सदर, कोतवाली थाने की संयुक्त कार्रवाई चल रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक खुद इस ऑपरेशन की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। दरअसल यह सर्च ऑपरेशन अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ को लेकर चलाया जा रहा है। फिलहाल विस्तृत जानकारी आना बाकी है।



ताजा खबर