Bikaner: बज्जू खालसा में खेल स्टेडियम के लिए 40 बीघा भूमि हुई आवंटित - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, February 18, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner: बज्जू खालसा में खेल स्टेडियम के लिए 40 बीघा भूमि हुई...

Bikaner: बज्जू खालसा में खेल स्टेडियम के लिए 40 बीघा भूमि हुई आवंटित

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि उपनिवेशन तहसील गजनेर मुख्यालय कोलायत के ग्राम बज्जू खालसा के खसरा नम्बर 344 में तादादी 40 बीघा बारानी राजकीय भूमि राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 102 के तहत राजकीय सार्वजनिक स्टेडियम हेतु आवंटन की है।
भाटी ने बताया कि बज्जू में खेल स्टेडियम हेतु 40 बीघा भूमि आवंटन के आदेश हुए हैं। लंबे समय से क्षेत्र के युवाओं द्वारा इसकी मांग की जा रही थी। इसके निर्माण होने से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा। स्टेडियम के लिए भूमि आवंटित होने पर बज्जू क्षेत्र के निवासियों ने अपने विधायक एवम ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी का आभार जताया है।
—-

- Advertisement -Ads

ताजा खबर