

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर रेंज के नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक हेमंत कुमार शर्मा ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। आईजी के पदभार ग्रहण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी, कैलाश सांदू, आईपीएस विशाल जांगिड़, किशन सिंह सहित पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर नवनियुक्त आईजी हेमंत कुमार शर्मा क गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।आईजी शर्मा संभाग के श्रीगंगानगर जिले में पुलिस अधीक्षक रह चुके है इसके अलावा कोटा, भीलवाड़ा, बाड़मेर, जैसलमेर जिले में आईजी हेमंत कुमार शर्मा बतौर पुलिस अधीक्षक अपनी सेवाएं दे चुके हैं।आईजी शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की कानून व्यवस्था को लेकर जो प्राथमिकता है,उस पर काम करेंगे व मादक पदार्थों के खिलाफ जो अभियान चालू है उसको आगे बढ़ाया जाएगा।


