HomeबीकानेरBikaner: सरेराह युवक पर हुआ जानलेवा हमला, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

Bikaner: सरेराह युवक पर हुआ जानलेवा हमला, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर चालक युवक पर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया है। हमले में गंभीर घायल युवक को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जानकारी के अनुसार घड़सीसर निवासी अल्फाक बुधवार शाम अपना ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। इसी दौरान इंडस्ट्रियल एरिया में रास्ते में पहले से मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया।आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड, सरियों और लाठी-डंडों से अल्फाक पर हमला कर दिया। अचानक हुई वारदात से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।मारपीट में गंभीर घायल अल्फाक को आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करते हुए तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया‌। झगड़े की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है।



ताजा खबर