Homeखटाखट स्टोरीBikaner: ₹50 हजार की घूस मांगने वाले हेड कांस्टेबल पर ACB का...

Bikaner: ₹50 हजार की घूस मांगने वाले हेड कांस्टेबल पर ACB का शिकंजा, मुकदमा दर्ज

आपणी हथाई बीकानेर न्यूज, भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने मुक्ताप्रसाद नगर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल रामकुमार के खिलाफ रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी हेड कांस्टेबल पर थाने में दर्ज एक मामले में मदद करने और अंतिम रिपोर्ट (FR) लगाने के बदले ₹50,000 की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप है।

ऑडियो रिकॉर्डिंग से खुला सच
​ACB के मुताबिक, परिवादी रोहित पंवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मुक्ताप्रसाद नगर थाने में दर्ज एक मामले में राहत देने और कार्रवाई न करने की एवज में हेड कांस्टेबल रामकुमार लगातार ₹50 हजार की डिमांड कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद ACB के पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा ने गोपनीय तरीके से मामले का सत्यापन किया। इस दौरान परिवादी और आरोपी पुलिसकर्मी के बीच हुई बातचीत के पुख्ता ऑडियो रिकॉर्ड भी जुटाए गए।

दबाव बनाकर मांग रहा था पैसे
​जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी हेड कांस्टेबल परिवादी को बार-बार थाने बुलाकर मानसिक रूप से दबाव बना रहा था। उसने साफ शब्दों में कहा था कि ‘अगर काम करवाना है तो पैसे देने ही पड़ेंगे, वरना कार्रवाई झेलनी होगी’। सत्यापन के दौरान जब पैसे मांगने की पुष्टि हो गई, तो ACB ने तुरंत एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर लिया।

टेक्निकल एविडेंस जुटाए, जांच शुरू
​ACB पुलिस निरीक्षक मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ टेक्निकल एविडेंस, ऑडियो रिकॉर्डिंग और दस्तावेजी सबूत जुटा लिए गए हैं। मामले की आगे की कमान और गहन अनुसंधान अब पुलिस निरीक्षक पिंकी गंगवाल को सौंपा गया है।

 



ताजा खबर