Homeक्राइमBikaner Crime : मुक्ताप्रसाद नगर में सूना मकान चोरों के निशाने पर,...

Bikaner Crime : मुक्ताप्रसाद नगर में सूना मकान चोरों के निशाने पर, लाखों के जेवरात और नकदी पार

आपणी हथाई न्यूज, मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में शातिर चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में चोरों ने एक बार फिर एक बंद पड़े सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित शिवराज सिंह कविया के सूने मकान में चोरों ने बीती 12 मई की रात को धावा बोला। चोरों ने घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और वहां रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण, भारी मात्रा में नकदी और अन्य बहुमूल्य सामान बटोर कर रफूचक्कर हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।



ताजा खबर