आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसें में 2 युवकों की मौत की खबर सामने आई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर-जयपुर बाईपास पर कार और मोटरसाइकिल की जबरदस्त भिंड़त में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वही इस हादसें में 1 वव्यक्ति घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये युवक बीएससी नर्सिंग के छात्र थे। जिनकी पहचान अरविंद (24) और खुमाना राम (21) के रूप में हुई है वही इस हादसें में गंभीर घायल हुए इंद्र का ईलाज पीबीएम में चल रहा है। बरहाल दोनों युवकों के शवों को पीबीएम मोर्चरी में रखवा दिया है।


