HomeबीकानेरBikaner Accident : जयपुर रोड़ पर कार-पिकअप में भिड़ंत, आठ महीने के...

Bikaner Accident : जयपुर रोड़ पर कार-पिकअप में भिड़ंत, आठ महीने के मासूम सहित 3 की मौत

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जयपुर रोड सड़क मार्ग पर शुक्रवार की देर रात ऑल्टो कार और पिकअप की भिंडत में तीन लोगों की मौत हो गई।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार नौरंगदेसर गांव के पास श्रीडूंगरगढ़ का एक परिवार बीकानेर में हुई मौत पर शोक जताकर देर रात वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ साइड से आ रही एक पिकअप से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में आडसर निवासी कल्याण दत्त और कालूबास निवासी मनोज सोनी की मौके पर ही मौत हो गई वही एक आठ महीने के बच्चे पार्थ पुत्र रमेश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

हादसें में घायल हुए निशा,पूजा ,गोपी, बुद्धप्रकाश और रमेश कुमार को गंभीर हालत में पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज जारी है।



ताजा खबर