Bikaner Accident आपणी हथाई न्यूज, मंगलवार की रात जयपुर जोधपुर बाईपास के पास विजयवर्गीय ढाणी के पास एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और शव क्षत-विक्षत हालत में सड़क किनारे बिखर गए।
सीओ सदर विशाल जांगिड़ से मिली जानकारी के अनुसार तीनो मृतक जोधपुर फलोदी के निवासी है। जिसमें दमाराम पुत्र कानाराम मेघवाल ठेकेदारी का काम करता था वही राजू पुत्र भोजाराम और महेश पुत्र मोटाराम मेघवाल (चाखू फलोदी) मजदूरी करने ठेकेदार के साथ बीकानेर आये थे।
वही पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शवों को पीबीएम मोर्चरी पहुंचा दिया है। बुधवार की सुबह शवों का पोस्टमार्टम होगा। दूसरी ओर हादसें के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।


