Homeखटाखट स्टोरीBikaner Accident : ट्रक कार की जबरदस्त भिड़ंत ! मौके पर...

Bikaner Accident : ट्रक कार की जबरदस्त भिड़ंत ! मौके पर ड्राइवर की जलने सहित 2 की हुई मौत, 4 गंभीर घायल

Bikaner Accident आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें बक नापासर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक कार और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में दो लोगों के मौत की जानकारी सामने आई है वही इस हादसें में 4 लोग गंभीर घायल हुए है। बताया जा रहा है कि मरने वाले दो व्यक्तियों में एक ड्राइवर की भिड़ंत के बाद जलने से मौत हो गई वही दूसरे ने भिड़ंत के बाद दम तोड़ दिया।

हादसें के बाद नापासर पुलिस थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह मौके के लिए रवाना हुए। नापासर पुलिस की मदद से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। वही चारों घायलों को पीबीएम ट्रॉमा सेंटर भर्ती करवाया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



ताजा खबर