आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर की खाजूवाला पुलिस ने आज अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार से आ रही हेरोइन मामलें में एक बड़ी कार्रवाई हुए एक युवक को पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है ।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार खाजूवाला की दंतौर पुलिस ने 1.665 किलोग्राम हीरोइन तस्करी के मामले में 24BD निवासी 28 वर्षीय दुलाराम कुम्हार को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दे की 12 अगस्त को खाजूवाला के 21BD के पास एक किसान के खेत में यह हेरोइन मिली थी। इसके बाद पुलिस ने अपराधियों तक पहुंचने के लिए एक अभियान चलाया,जिसमें पुलिस के हत्थे दूलाराम चढ़ गया।
बरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछता शुरू कर दी है पुलिस अब इस मामले में मुख्य सरगना तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।


