आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले के महाजन के साबनिया गांव में मंगलवार की रात को 11KV की विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई ।इस हादसे के करीब 27 घंटे बाद तारों के ऊपर झूलते किसान के शव को आखिरकार उतारा गया और मामले में अब किसान के परिवार के सदस्यों और प्रशासन के बीच समझौता हो गया है।
आपको बता दे की साबनिया निवासी हंसराज मेघवाल मंगलवार रात करीब 10:00 बजे अपने खेत से घर की ओर जा रहा था। पास में ही 11 केवी विद्युत लाइन एकदम नीचे होने व अंधेरा होने के चलते किसान हंसराज मेघवाल इस लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह मृतक के परिजनों और ग्रामीणों कोई इसकी जानकारी मिली तब बड़ी संख्या में घटनास्थल पर ग्रामीण जमा हो गए सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची साथ ही प्रशासन के कुछ अधिकारी भी मौके पर आए थे ।इस दौरान विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने धरना लगा दिया और शव को उठाने से मना कर दिया।।
घटनास्थल पर बैठे ग्रामीण व जन प्रतिनिधियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को एक करोड रुपए का मुआवजा और घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और निगम के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी थी। इसके बाद बुधवार की शाम तक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता हुई लेकिन ग्रामीण नहीं माने, लूणकरणसर के उपखंड अधिकारी दयानंद रयल के साथ कई दौर की वार्ता के बाद आखिरकार रात को 1:00 बजे समझौता हो गया।
इस समझौते के अनुसार प्रशासन पीड़ित परिवार को 17 लाख रुपए की आर्थिक सहायता व परिवार के दो सदस्यों को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया है। सहमति बनने के बाद किसान के शव को विद्युत तारों से उतार कर महाजन अस्पताल की मोर्चरी मेें रखवाया गया। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।


