Homeखटाखट स्टोरीBikaner : फोरेंसिक दुनिया में बीकानेर की बड़ी छलांग ! Rajasthan के...

Bikaner : फोरेंसिक दुनिया में बीकानेर की बड़ी छलांग ! Rajasthan के इन तीन शहरों के बाद अब बीकानेर में भी होगा DNA टेस्ट

आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और अजमेर के बाद बीकानेर ऐसा चौथा शहर बन गया है जहां डीएनए (DNA) जांच की पूरी सुविधा उपलब्ध हो गई है ।मंगलवार को बीछवालो के करणी नगर स्थित क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला में डीएनए जांच सुविधा की शुरुआत हुई।इसका उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना, एफएसएल निदेशक डॉ अजय शर्मा, एसपी कावेंद्र  सिंह सागर और अतिरिक्त निदेशक डॉक्टर वी वेंकटेश ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

आपकों बता दे कि डीएनए टेस्ट करने वाली इस मशीनों में चार से पांच करोड रुपए की लागत आई है। मशीनों को ऑपरेट करने के लिए कुछ कर्मचारी पहले ही प्रशिक्षित किये जा चुके हैं जबकि शुरुआती चरण में दूसरे जिलों से अनुभवी टेक्नीशियन भी बुलाए गए हैं।

डीएनए जांच क्यों जरूरी

डीएनए का अर्थ है डीऑक्सिराइबो न्यूक्लिक एसिड जांच होता है। किसी भी व्यक्ति की आनुवंशिक पहचान तय करने का यह एक वैज्ञानिक तरीका है । इसके अलावा यह जांच आपराधिक मामलों में अपराधी की पहचान, वंशावली पात्रता की पुष्टि और आनुवंशिक बीमारियों की पहचान के लिए भी इस्तेमाल की जाती है।

बीकानेर में डीएनए टेस्ट की इन मशीनों के आने के बाद इसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। वही अब बीकानेर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू सहित आसपास के जिलों के मामलों में त्वरित रिपोर्टिंग और स्पष्ट साक्ष्य प्रदान करने में सहयोग मिलेगा। इसके अलावा अपराधियों की पहचान अधिक सटीक और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी ऐसा माना जा रहा है।



ताजा खबर