Homeपॉलिटिकल पाटापॉलिटिक्स: भाजपा जिलामंत्री इंद्रा व्यास ने की सीएम से मुलाकात, बीकानेर विकास...

पॉलिटिक्स: भाजपा जिलामंत्री इंद्रा व्यास ने की सीएम से मुलाकात, बीकानेर विकास प्राधिकरण के लिए सीएम का जताया आभार

आपणी हथाई न्यूज़, प्रदेश में भजनलाल सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बीच बीकानेर को बीकानेर विकास प्राधिकरण की सौगात देने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर से लगातार विभिन्न संगठनों एवं कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी द्वारा आभार व्यक्त किया जा रहा है।

कल मुख्यमंत्री आवास पर शहर भाजपा जिला मंत्री इंद्रा व्यास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और बीकानेर विकास प्राधिकरण तथा इसके अतिरिक्त शहरी क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 8 करोड़ रुपये के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है।इस दौरान सचिन आचार्य व महेंद्र सिंह भी मुख्यमंत्री आवास में जिलामंत्री के साथ रहे साथ रहे।



ताजा खबर