Bikaner : विरोध प्रदर्शन के बाद हुआ था बीजेपी नेताओं पर मुकदमा, जिलाध्यक्ष सहित इनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, January 20, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner : विरोध प्रदर्शन के बाद हुआ था बीजेपी नेताओं पर मुकदमा,...

Bikaner : विरोध प्रदर्शन के बाद हुआ था बीजेपी नेताओं पर मुकदमा, जिलाध्यक्ष सहित इनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,बीते दिनों भाजपा नेताओं द्वारा बिजली संकट के दौरान बिजली की मांग को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर आज न्यायालय में कुछ नेताओं को राहत मिली है। गौरतलब है कि बीते दिनों भाजपा के नेताओं पर यह आरोप लगा कि उनके द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बदसलूकी की गई साथ ही जातिसूचक गालियां भी दी गई।

- Advertisement -Ads

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने राजकार्य में बाधा भी डाली इन सब विषयों को लेकर बिजली विभाग के अधिकारी द्वारा भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई इसके बाद कुछ भाजपा नेताओं के घर पर पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन भाजपा नेता पुलिस के हाथ नहीं आए। अभी मिली जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट ने कुछ भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट द्वारा अखिलेश प्रताप सिंह सत्यप्रकाश आचार्य और वेद व्यास की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। वहीं दो अन्य नेताओं को लेकर न्यायालय से बुधवार को फैसला आने की उम्मीद है।

Arrest Stay Order BJP Leader Bikaner
- Advertisement -Ads

ताजा खबर