Homeखटाखट स्टोरीBikaner : गंगानगर रोड़ पर प्राइवेट बस स्टैंड पर मिला व्यक्ति...

Bikaner : गंगानगर रोड़ पर प्राइवेट बस स्टैंड पर मिला व्यक्ति का शव, शव की हुई शिनाख्त

आपणी हथाई न्यूज, मंगलवार की सुबह बीकानेर के उरमूल सर्किल गंगानगर रोड़ पर सुबह सुबह एक व्यक्ति के शव मिलने से सनसनी फैल गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मृतक एक रेहड़ी के नीचे सोया हुआ पाया।

मृतक की तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई जिसमें प्रकाश नायक पुत्र मोतीलाल नायक उम्र 45 निवासी करणी नगर, कैलाशपुरी लिखा था।

पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से शव को डॉक्टरी मुआयने के बाद पीबीएम की मोर्चरी में शव को रखवा दिया वही इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई।



ताजा खबर