HomeबीकानेरBikaner: मोदी डेयरी की फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ फटा बॉयलर,फैली...

Bikaner: मोदी डेयरी की फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ फटा बॉयलर,फैली दहशत

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर के करणी इंडस्ट्री एरिया में आज उसे वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से तेज धमाका हुआ। आज करणी इंडस्ट्री एरिया में मोदी डेयरी की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से तेज धमाका हुआ। तेज धमाके की आवाज से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार धमाका इतना तेज था कि धमाके की आवाज 3 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के चलते फैक्ट्री की दीवारें क्षतिग्रस्त हुई है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि  नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस वह स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।



ताजा खबर