Bikaner Breaking News: कोडमदेसर दर्शन करने गए शहर के तीन युवकों की नहर में डूबने से मौत - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeखटाखट स्टोरीBikaner Breaking News: कोडमदेसर दर्शन करने गए शहर के तीन युवकों की...

Bikaner Breaking News: कोडमदेसर दर्शन करने गए शहर के तीन युवकों की नहर में डूबने से मौत

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, बुधवार की रात को कोडमदेसर भैरूजी मन्दिर मार्ग पर गुजरने वाली नहर के पास मोबाइल कपड़े और जूते मिलने के बाद पुलिस ने एक सर्च अभियान चलाया इसके बाद सामने आया कि कोडमदेसर भेरुजी दर्शन करने गए तीन युवाओं की डूबने के चलते मौत हो गई।

- Advertisement -Ads

 

 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक बीकानेर के निवासी हैं और रात में दर्शन करने के लिए कोडमदेसर गए थे। इस दौरान रास्ते में यह तीनों नहाने के लिए नहर के पास रुक गए तीनों ने अपने जूते मोबाइल बाहर रखकर नहर के अंदर नहाने चले गए।

 

देर शाम जब राहगीरों ने जूते कपड़े देख तो उन्हें युवकों के डूबने की आशंका हुई इसके बाद पुलिस ने अपना सर्च अभियान चलाया। जिसमें राम पुत्र गणेश व्यास उम्र 17 निवासी जवाहर नगर ,लकी राव पुत्र सुंदर राव उम्र 18 वर्ष निवासी भाटो का बास और करण पुत्र अशोक राव भाट उम्र 17 वर्ष की डूबने के चलते मौत हो गई। बरहाल तीनों युवकों के शवों को बाहर निकाल कर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है जहां उनका पोस्टमार्टम होना है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर