Bikaner : सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में युवक-युवती पर हुआ केस दर्ज, - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, November 17, 2025
Homeखटाखट स्टोरीBikaner : सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के...

Bikaner : सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में युवक-युवती पर हुआ केस दर्ज,

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,सोशल मीडिया पर बीकानेर में धर्म का अपमान करने का एक मामला प्रकाश में आया है। बीकानेर के नया शहर थाने में ऋषि पारीक नाम के शख्स ने एक युवक और युवती के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज करवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम पर धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक बातें एक युवक और युवती करते पाए गए है। ऋषि पारीक के अनुसार आरोपी युवक गाय को काटकर खाने,महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करता हुआ तथा धर्म विशेष के खिलाफ भद्दी भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर दिख रहा है। युवक के साथ नामजद युवती भी बात करती दिखाई दे रही है। वीडियो के माध्यम से सामुदायिक सद्भाव बिगड़ सकते है और घृणा फैल सकती है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर