Bikaner: भारी पुलिस जाब्ते के बीच मुख्यमंत्री गहलोत कर रहे हैं जनसुनवाई - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, January 20, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner: भारी पुलिस जाब्ते के बीच मुख्यमंत्री गहलोत कर रहे हैं जनसुनवाई

Bikaner: भारी पुलिस जाब्ते के बीच मुख्यमंत्री गहलोत कर रहे हैं जनसुनवाई

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने दो दिवसीय बीकानेर दौरे के दौरान आज दूसरे दिन सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर रहे हैं। सर्किट हाउस के बाहर पुलिस जाब्ता तैनात है वही अंदर लोगों का भारी हुजूम जमा है जो अपनी बात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने रखना चाह रहे हैं। सर्किट हाउस के लॉन में शामियाना लगाया गया है और बैठकर के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।

- Advertisement -Ads

सर्किट हाउस पर लोगों का भारी हुजूम लगा हुआ है यह सब लोग अपनी अपनी फरियाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक पहुंचाना चाह रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सर्किट हाउस में लोगों की जन सुनवाई कर रहे हैं इस दौरान वहां मंत्री भंवर सिंह भाटी सक्रिय नजर आ रहे हैं वही एग्रो इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी भी इस दौरान सक्रिय नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर