Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime :दो दिन बाद भी नोखा में चोरों का नही लगा...

Bikaner Crime :दो दिन बाद भी नोखा में चोरों का नही लगा सुराग, अब इस जगह भी चोरों ने उड़ाया माल

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें के नोखा गांव में दो दिन पहले हुई चोरी को लेकर पुलिस के हाथ अब भी खाली है।नोखा के कांकरिया चौक से सुंदर लाल प्रजापत के घर से चोर सोने चांदी और नकदी चोरी करके फरार हो गए थे। इस बीच पुलिस के हाथ रविवार तक कुछ भी नही लग पाया वही दूसरी ओर जिलें के श्रीडूंगरगढ़ गांव झंझेऊ में रविवार की रात चोरों ने एक बार चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार दीपेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय मघसिंह के घर रविवार की देर रात चोरों ने घर में रखे संदूको के ताले तोड़कर सामान कपड़े बिखेर दिए और कीमती सामान जिसमें 5 तौला सोने के गहने, चांदी की 4 पायल के साथ 5 हजार की नकदी भी ले उड़े।

 

 

बरहाल इस मामलें को लेकर गांव के सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह ने पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने व सामान बरामद करवाने की मांग की है। पुलिस मामलें की जांच लर रही है।



ताजा खबर