HomeबीकानेरBikaner Crime : क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उड़ा रहा था मौज...

Bikaner Crime : क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उड़ा रहा था मौज ! दिखा रहा था धौंस, Bikaner पुलिस के चढा हत्थे

Ads

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर पुलिस ने आज एक शातिर अपराधी को पकड़ा है जो खुद को अधिकारी बताकर मौज उड़ा रहा था।  एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी से मिली जानकारी के अनुसार पवन कुमावत निवासी रावतसर जिला हनुमानगढ़ द्वारा क्राइम ब्रांच का अधिकारी बन, किराया की गाड़ी में भारत सरकार ऑन ड्यूटी का टोकन लगाकर घूमने तथा क्राइम ब्रांच का अधिकारी होने का रोब व धौंस दिखाकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों से सामान व होटल से खाना इत्यादि परिलाभ लेने की सूचना पर उक्त फ़र्ज़ी अधिकारी को कोटगेट थाने में स्थित मोती भवन होटल से हिरासत में लिया गया है।

 

जिससे प्राथमिक पूछताछ में क्राइम ब्रांच का अधिकारी का प्रतिरूपण कर झूठे झाँसे व धौंस दिखाकर 4 दिन से किराया पर बिना किराया दिए वाहन उपभोग करना व व्यापारिक प्रतिष्ठान से ख़रीदारी व खाने पीने की वस्तुएँ बिना पैसे दिए क्रय करना सामने आया है। पवन कुमावत के विरुद्ध प्रतिरूपण व लोक सेवक के टोकन धारण करने के संबंध में B एन एस की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है व गत अपराधिक रिकॉर्ड बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Ads

ताजा खबर