Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime : नही थम रहा झपटमारों का आतंक, नयाशहर थाना क्षेत्र...

Bikaner Crime : नही थम रहा झपटमारों का आतंक, नयाशहर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग से हुई छीना झपटी

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, गुरुवार को एक बार फिर शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में सक्रिय झपटमारों ने एक और वारदात को अंजाम दे दिया।

मामला मुरलीधर कॉलोनी क्षेत्र में स्थित एसबीआई बैंक से महज दूरी का है जहां एक बुजुर्ग के हाथ से तीन नकाबपोश युवक बाइक पर सवार थे और बुजुर्ग व्यक्ति के हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 2 बजे मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी श्रीलाल बोड़ा एसबीआई बैंक गए थे। इस दौरान बैंक से वापस निकलने पर थोड़ी दूरी पर ही तीन अज्ञात बदमाशों ने पीछे से आकर उनके हाथ से बैग छीन लिया और रफ्फूचक्कर हो गए। बैग में बैंक डायरी के साथ अन्य जरूरी कागजात भी थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद नयाशहर एसएचओ विक्रम तिवाड़ी ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। कैमरों में आई फुटेज के आधार पर अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



ताजा खबर