Homeखटाखट स्टोरीबीकानेर संभाग : गंगा में नहाने के दौरान बह गए थे युवक-युवती,...

बीकानेर संभाग : गंगा में नहाने के दौरान बह गए थे युवक-युवती, युवती की मौत के बाद अब युवक की भी मिली लाश

बीकानेर संभाग आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर संभाग के चुरू जिले के रतनगढ़ निवासी एक युवक युवती गंगा किनारे नहाने के दौरान पानी के बहाव में बह गए थे। अब इस मामलें में ऋषिकेश की मुनिकी रेती पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की सहायता से पानी में बहे युवक के शव को ढूंढ निकाला है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार 24 सितम्बर को तपोवन स्थित नीम बीच पर राजस्थान चुरू जिलें के रतनगढ़ निवासी जितेंद्र जाखड़ (24) पुत्र शंकर लाल जाखड़ और गर्विता (23) पुत्री लीटु कल्पना कांत गंगा में नहा रहे थे, इस दौरान तेज बहाव से युवक और युवती गंगा में बहने लगे । युवक-युवती को गंगा में बहते देख स्थानीय लोगों की मदद से युवति को कड़ी मशक्कत के बाद गंगा से बाहर निकाल लिया गया था। गंभीर हालत में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवती गर्विता को मृत घोषित कर दिया था।

 

वही जितेंद्र का कुछ पता नहीं चल सका था ,अब 5 दिन बाद जितेंद्र जाखड़ का शव पशुलोक बैराज में मिल गया है। थाना मुनि की रेती प्रभारी प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है।



ताजा खबर