Homeब्रेकिंग न्यूजBikaner: ट्रेलर और कैंपर में हुई भीषण भिड़ंत, कैंपर सवार दो लोगों...

Bikaner: ट्रेलर और कैंपर में हुई भीषण भिड़ंत, कैंपर सवार दो लोगों की हुई मौत

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,कल रात ट्रेलर और कैंपर के बीच हुई भीषण भिड़ंत में दो लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के पास सरदारशहर रोड पर राजस्थान होटल के समीप यह भीषण सड़क दुर्घटना हुई। अनियंत्रित ट्रेलर ने कैंपर को इतनी जोर से टक्कर मारी की कैंपर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंपर गाड़ी में सवार लोगों को क्रेन की मदद से गाड़ी से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में कैंपस सवार दो लोगों की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने फर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और राहत कार्य में मदद करने में जुट गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतकों की शव को मोर्चरी में रखवाया।



ताजा खबर