आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में सेवगो के चौक स्थित एक मकान में गैस सिलेंडर पाइप लीक होने की वजह से आग लग गई। जानकारी के अनुसार सेवगो के चौक में पुरुषोत्तम सेवग के मकान में रसोई गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज होने की वजह से आग लग गई। अचानक लगी आग को बुझाने के प्रयास में दो लोग झुलस गए जिनका पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।


