Homeखटाखट स्टोरीBikaner : गोदाम में धधक उठी आग, गोदाम में रखें सैनेटरी पेड,डायपर...

Bikaner : गोदाम में धधक उठी आग, गोदाम में रखें सैनेटरी पेड,डायपर के कार्टून हुए राख

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर के नोखा रोड स्थित एक गोदाम में आज आग लगने से एकबारगी अफरा तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार गंगाशहर थाना क्षेत्र अंतर्गत नोखा रोड स्थित एक डायपर और सेनेटरी पैड के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया हालांकि बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद गोदाम के एक हिस्से से कुछ सामान बाहर निकाल लिया गया था

फायर बिग्रेड के फायर फाइटर्स ने मौके पर पहुंचकर गोदाम में लगी आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की दमकल से फायर फाइटर्स ने पानी की बौछारें छोड़ कर आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोदाम में आग कैसे लगी और इस आग में कितना सामान जलकर राख हुआ है।



ताजा खबर