
Bikaner Fraud News आपणी हथाई न्यूज, फर्जी तरीके से नौकरी लगने वालों के खिलाफ इन दिनों प्रदेश की भजनलाल सरकार विशेष अभियान चलाकर इनकी धरपकड़ कर रही है ,इस बीच बीकानेर के जिला परिषद विभाग की ग्राम विकास अधिकारी पर भी झूठा दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी हासिल करने आरोप लगा है।
इस मामलें को लेकर जिला परिषद के सीईओ सोहनलाल ने बीकानेर के सदर थाने में एक केस दर्ज करवाया है। जिसमें बताया गया है कि ग्राम विकास अधिकारी राधा रानी शर्मा उच्चाधिकारियों के बार बार निर्देशित करने के बाद भी अभी तक मेडिकल बोर्ड के समक्ष अपनी दिव्यांगता के परीक्षण के लिए हाजिर नही हुई है। यही नही , उसने दिव्यांगता का सत्यापन करवाने से भी मना कर दिया है। इसके चलते उसका दिव्यांगता प्रमाण पत्र संदेहास्पद लग रहा है। बरहाल इस मामलें की जांच सदर थाने के एएसआई वेदपाल को सौंपी गई है।


