Homeखटाखट स्टोरीBikaner : सुथार के हत्यारों को पकड़ने के लिए जिला कलेक्टर को...

Bikaner : सुथार के हत्यारों को पकड़ने के लिए जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

आपणी हथाई न्यूज,आज तोलियासर श्री डूंगरगढ़ में सांवरमल सुथार की निर्मम हत्या करने वाले मुख्य आरोपियों के गिरफ्तारी व इस परिवार को राज्य सरकार से आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु ज्ञापन दिया गया । अखिल भारतीय जांगीड़ ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगीड़ ने बताया कि जिला कलेक्टर बीकानेर संभागीय आयुक्त एसपी बीकानेर आईजी बीकानेर से मिलकर अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा बीकानेर व भारतीय जनता पार्टी के लेटर पेड पर ज्ञापन सौंपा ।

भाजपा जिला अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत पूर्व जिला अध्यक्ष रामगोपाल सुथार पूर्व प्रधान छैलू सिंह नगरपालिका श्री डूंगरगढ़ उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार सीताराम सुथार अरविंद चारण अशोक मारू एडवोकेट निमेश सुथार शिवप्रसाद तावणीय जगदीश गुर्जर सत्यनारायण स्वामी परमेश्वर सुथार महेश राजोतिया राम सिंह घनश्याम सुथार हेमंत जांगिड़ सतपाल खाती पवन सुथार आदि समस्त सर्व सामाजिक बंधुओं द्वारा ज्ञापन दिया गया। मुलजिमो को शीघ्र नहीं पकड़ने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी।



ताजा खबर