HomeबीकानेरBikaner: क्रिकेट एसोसिएशन फ़ॉर द ब्लाइंड इन इंडिया द्वारा बीकानेर में आयोजित...

Bikaner: क्रिकेट एसोसिएशन फ़ॉर द ब्लाइंड इन इंडिया द्वारा बीकानेर में आयोजित करवाया जाएगा राष्ट्रीय स्तरीय टूर्नामेंट

आपणी हथाई न्यूज़,भारत में दृष्टिहीनों के लिए क्रिकेट को बढ़ावा देने वाली क्रिकेट एसोसिएशन फ़ॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) द्वारा नवम्बर माह में बीकानेर मे राष्ट्रीय स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए संस्था के राष्ट्रीय जनरल सैकेटरी शैलेन्द्र यादव द्वारा शहर के विभिन्न ग्राउंड का निरीक्षण किया गया इस दौरान क्रिकेट का अभ्यास कर रहे खिलाड़ीयो से मुलाकात कर उनसे बातचीत की।

शहर के विभिन्न मैदानो के निरीक्षण मे यादव ने रेल्वे ग्राऊन्ड और सादूल कल्ब मैदान को राष्ट्रीय स्तर आयोजन के लिए उचित माना । मैदानो के निरीक्षण में बीकानेर के लक्ष्मण मोदी एवम् कुलवन्त खत्री जनरल सेक्रेटरी के साथ रहे । इससे पुर्व यादव ने पटेल नगर स्थित नेत्र बाधित स्कुल का निरीक्षण किया एवम् नेत्र बाधित क्रिकेट खिलाड़ीयो से मुलाकात की ।

यादव मे बताया की CABI क्रिकेट को राष्ट्रीय एवम् अन्तर्रष्ट्रीय स्तर पर संचालित करने और विकसित करने का काम करती है एवम् दृष्टिहीनों के शारीरिक और सामाजिक विकास के लिए क्रिकेट को बढ़ावा देती है । इसके लिए यह संस्था कई तरह के प्रयास करती है और एक मंच भी मुहैया कराती है।



ताजा खबर