आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के आयुष्मान अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने मर्ग दर्ज करवाई थी । अब तक मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह कांग्रेस नेता रामनिवास कूकना, कृष्ण कुमार और मृतकों के परिजनों ने सड़क किनारे अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इनको धरने से गिरफ्तार कर लिया है।
इस पूरे मामलें को लेकर कांग्रेस नेता रामनिवास कूकना ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि डॉ बी एल स्वामी की लापरवाही के चलते एक स्वस्थ व्यक्ति की मौत हो गई। कूकना ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरजनसर सूरतगढ़ निवासी रामेश्वर गोदारा उम्र 45 नामक एक व्यक्ति खुद की गाड़ी चलाकर एक दम स्वस्थ तरीके से आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंचा था और पेसमेकर बदलवाने की बात हुई थी। पेसमेकर बदलवाने के 4 दिन बाद डॉ की लापरवाही के चलते गोदारा की मौत हो गई।
कूकना ने डॉ बी एल स्वामी पर आरोप लगाते हुए कहा कि गोदारा की मृत्यु की सूचना भी अस्पताल द्वारा छिपाई गई, कूकना ने कहा कि मेरे पास हजारों ऐसी शिकायतें है बीएल स्वामी के खिलाफ जिस पर प्रशासन और सरकार को जांच करनी चाहिए। कूकना ने डॉ स्वामी पर पैसों के लालच में ईलाज, चिरंजीवी योजना के नाम पर लूट और गलत ईलाज देने के संगीन आरोप लगाए है।
वही दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधक डॉ. बीएल स्वामी ने सभी आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि मरीज की हालत बेहद नाज़ुक थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अगर लापरवाही होती तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो जाता। डॉ. स्वामी ने कहा कुछ लोग अस्पताल की साख खराब करने और मुझे बदनाम करने के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।


