Bikaner News आपणी हथाई न्यूज, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया) बी आर गवई शनिवार को बीकानेर आएंगे। सीजेआई गवई बार एसोसिएशन बीकानेर की ओर से बीकानेर के महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में आयोजित संविधान के 75 वर्ष तथा संविधान निर्माण बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की भूमिका कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर 16 विभागों की ओर से एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मुख्य न्यायाधीश गवई ई कोर्ट और नालसा की गतिविधियों की भी समीक्षा करेंगें।


