आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में मंगलवार की सुबह 10 बजे जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक युवक के शव मिलने की सूचना सामने आई । जानकारी के अनुसार जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के कैमल फॉर्म के पीछे रेलवे फाटक के पास रेलवे की पटरियों पर एक युवक का शव मिला है।
घटना की जानकारी के बाद जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पास से एक आधार कार्ड मिला है जिसके अनुसार युवक की पहचान राकेश कुमार पुत्र रामकुमार निवासी धीरवास बड़ा चूरू के रूप में हुई है।
पुलिस से सूचना मिलने खिदमतगार खादिम सोसायटी व असहाय सेवा संस्था के मो. जुनैद खान ,शोएब, राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुँचे और संबंधित थाना जेएनवी से पूर्णाराम व आरपीएफ जीआरपी आदि पुलिस टीम की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाकर डॉक्टरी मुआयना करवाकर मोर्चरी में रखवाया ।।


