Homeखटाखट स्टोरीBikaner News : नकल से हासिल की नौकरी ! Bikaner से सुपरवाइजर...

Bikaner News : नकल से हासिल की नौकरी ! Bikaner से सुपरवाइजर मंजू बिश्नोई को एसओजी ने किया गिरफ्तार

आपणी हथाई बीकानेर न्यूज, बुधवार को एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ने सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) भर्ती परीक्षा-2018 में ब्लूटूथ से नकल कर सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाली महिला मंजू बिश्नोई को गिरफ्तार किया है।

एटीएस-एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि बीकानेर के मुक्ताप्रसाद नगर सेक्टर पांच निवासी मंजू कुमारी बिश्नोई (30) को गिरफ्तार किया गया है। मुक्ताप्रसाद थाना अधिकारी विजेन्द्र कुमार सिला की टीम ने मंजू बिश्नोई को पकड़ कर जयपुर एसओजी के सुपुर्द किया है।

आपकों बता दे कि आरोपी मंजू कुमारी बिश्नोई वर्तमान में बीकानेर के महिला अधिकारिता बज्जू में पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि एसओजी ने ब्लूटूथ से नकल कराने वाले गिरोह से सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) भर्ती परीक्षा 2018 में नकल कराने का मामला सामने आने पर गत वर्ष मामला दर्ज किया था। अब तो ब्लूटुथ नकल कांड में एसओजी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।



ताजा खबर