Homeखटाखट स्टोरीBikaner News : स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन” : प्रीति क्लब का...

Bikaner News : स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन” : प्रीति क्लब का 15 दिवसीय निःशुल्क एक्यूप्रेशर एवं योग शिविर

आपणी हथाई न्यूज, प्रीति क्लब, बीकानेर द्वारा स्व. दामोदरदास–श्रीमती श्रिया देवी एवं गणेश राठी की पुण्य स्मृति में, महेश राठी एवं राठी परिवार के सहयोग से एक्यूप्रेशर एवं योग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस शिविर का शुभारंभ दिनांक 8 सितम्बर 2025, प्रातः 9:30 बजे, माहेश्वरी सदन (कोठारी हॉस्पिटल रोड, जस्सूसर गेट, बीकानेर) में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ होगा। यह शिविर माहेश्वरी सदन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है और 8 सितम्बर से 21 सितम्बर 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित रहेगा।

इस अवधि में अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा एक्यूप्रेशर, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित मार्गदर्शन व उपचार प्रदान किया जाएगा। शिविर पूरी तरह निःशुल्क एवं सर्व समाज के लिए खुला रहेगा, जिसमें बीकानेर की जनता अपने स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त कर सकेगी।

 

प्रीति क्लब के अध्यक्ष गोपीकिशन पेड़ीवाल एवं सचिव रघुवीर झॅंवर ने बीकानेरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस सेवा कार्य का लाभ लेने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से लोगों को रोगमुक्त व निरोगी जीवन की ओर प्रेरित करना है।



ताजा खबर