Homeखटाखट स्टोरीBikaner News : रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया की वूलन फैक्ट्री में भीषण...

Bikaner News : रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया की वूलन फैक्ट्री में भीषण आग, पांच दमकलों ने पाया काबू

basic ad

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गली नंबर 10 स्थित शुभ ऊन उद्योग की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग फैक्ट्री में रखे ऊन के बोरों में भड़क उठी और देखते ही देखते तेजी से फैलने लगी। ऊन जैसे ज्वलनशील सामान के कारण कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और मौके पर पांच दमकल गाड़ियां भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने काफी देर तक लगातार पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में फैलने से रोका जा सका।

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री रोहित अग्रवाल द्वारा लीज पर संचालित की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग से ऊन के बोरों और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है।

घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।



ताजा खबर