Homeखटाखट स्टोरीBikaner News : बीकानेर के राधा कृष्ण पैलेस में मानसून मस्ती और...

Bikaner News : बीकानेर के राधा कृष्ण पैलेस में मानसून मस्ती और मानसून क्वीन कार्यक्रम आयोजित

आपणी हथाई न्यूज, सावन का मस्त महीना, संगीत की स्वर लहरिया व रिमझिम बरसती बारिश का सुकून महिलाओं और युवतियों का इस महीने में भगवान शिव के प्रति आस्था रखना अपने गहरे एहसासों को भावों को अभिनय के माध्यम से व्यक्त करना व राजस्थानी पंजाबी गुजराती मराठी लोक नृत्य की धूम यह सब कुछ नजर आया रानी बाजार के “राधा कृष्ण पैलेस” के ऑडिटोरियम में जहां पर “नारी शक्ति वूमन एंपावर” के तत्वावधान में मानसून मस्ती और मानसून क्वीन का आयोजन किया गया।

नारी शक्ति की स्टेट हैड मधु खत्री ने जानकारी देते हुए बताया की महिलाओं के सृजन और उनके आत्मविश्वास को मंच देने के लिए केवल युवतियों और महिलाओं के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी की शहर अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ ,कार्यक्रम की अध्यक्षता नारी शक्ति वूमेन एंपावर की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शोभा चौधरी और कार्यक्रम में विशेष मेहमान के तौर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजक रही श्रीमती मीना आसोपा और महारानी सुदर्शन महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुनीता बिश्नोई उपस्थिति रही।

 

 

मानसून मस्ती और मानसून क्वीन के रैंप शो में 10 महिलाओं के ग्रुप ने अपनी सहभागिता निभाई ,जिस में “चक दे फट्टे” प्रथम स्थान पर ,पंजाबी कुड़ियां दूसरे स्थान पर व तीसरा स्थान पर सोलह सिंगार की टीम रही ।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही नारी शक्ति की सभी सदस्य जो लहरिया साड़ी में हाथों में छतरी लिए और चेहरे पर चश्मा चढ़ाए अलग ही अंदाज में नजर आ रही थी ।पूरे कार्यक्रम में उन्होंने अपने दमदार प्रस्तुतियों से और अभिनय से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा की नारी शक्ति वूमेन एंपावर के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए जाने वाले कार्यक्रम महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार करते हैं व साथ ही परिवार की धूरी के रूप में महिलाएं हमेशा अपनी भावनाओं को दबा कर रखती है ऐसे में इस तरह के आयोजन महिलाओं के सृजन की क्षमता को बाहर लाने का माध्यम बनते हैं ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए “नारी शक्ति वूमेन एंपावर” की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा चौधरी ने कहा की मधु खत्री जी के नेतृत्व में राजस्थान में नारी शक्ति की पूरी टीम मनोयोग से काम कर रही है वो पूरे देश की महिलाओं के लिए एक अप्रतिम उदाहरण है, उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि महिलाएं आत्मनिर्भर,स्वावलंबी,व आत्मविश्वासी बने व साथ ही साथ वे हर क्षेत्र में मजबूती के साथ अपनी पहचान को कायम करें । बीकानेर में सावन के महीने का विशेष महत्व है उन्होंने यह भी कहा कि सावन त्योहारों का महीना होता है और इस त्योहारी महीने में महिलाओं की सृजन को एक नई धार मिलती है मीना आसोपा ने कहा कि मानसून मस्ती में महिलाओं ने जिस तरह से खुलकर अपनी भावनाओं का इजहार किया है वह अपने आप में बेजोड़ है कार्यक्रम में उन महिलाओं का विशिष्ट सम्मान किया गया जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशिष्ट और अद्वितीय उपलब्धि अर्जित की जिसमें नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष पूजा आचार्य जोशी का सम्मान भी किया गया । कार्यक्रम में बेस्ट स्माइल, बेस्ट हेयर ड्रेस ,बेस्ट कॉस्टयूम और बेस्ट पर्सनैलिटी के अवार्ड भी दिए गए। मानसून मस्ती और मानसून क्वीन के शानदार और भव्य कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में स्वाति पारीक,वंदना अरोड़ा और कविता आर्य रही।

 

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन और दीप प्रज्वलन कर के की गई,कार्यक्रम में नारीशक्ति वूमेन एंपावर द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” लगाने के अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गयाइसके अलावा मानसून क्वीन और मानसून मस्ती का खिताब चक दे फट्टे ग्रुप ने जीता वही दूसरे स्थान पर पंजाबी गुड़िया स्थान पर संयुक्त रूप से श्याम सखी और सोलह श्रृंगार ग्रुप रहा। इसके अलावा मोस्ट एक्टिव का किताब विजयलक्ष्मी गांधी को दिया गया बेस्ट ड्रेस सपना लेकर बेस्ट हेयर स्टाइल बेस्ट पर्सनैलिटी अवार्ड की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा चौधरी स्टेट रेजिडेंट में विभव को पुरस्कार दिया इस अवसर पर नारी शक्ति की संजू खत्री रीटा माथुर रीता तनेजा सुनीता तनेजा सक्सेना गंगा भाटिया सोनी शर्मा शीलू शर्मा कविता वर्मा सहित नारी शक्ति की पदाधिकारी और सदस्य पर राधा कृष्ण पैलेस के संजय गोयल का भी अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम का संचालन रविंद्र हर्ष और ज्योति प्रकाश रंगा द्वारा किया गया। सभी का आभार संजू खत्री ने ज्ञापित किया।



ताजा खबर