

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, देर रात हाइवे पर सवारियों से भरी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार हादसा राजमार्ग संख्या 62 पर महाजन से लालेरा के बीच हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई।

चलती बस में देर रात लगभग 1:30 बजे के आसपास जब आग लगी तब अधिकतर यात्री बस में सो रहे थे। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने एक दूसरे की मदद कर बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि सभी यात्री वक्त रहते बस से बाहर निकल गए। बस में लगी आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते बस पूरी तरह जल गई ।




