आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के गजनेर पुलिया के पास एक बड़ा हादसा होते टल गया। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार आज सुबह एक स्कूल वाहन जिसमें बच्चे बैठे थे और वो अपनी रफ्तार से सड़क पर से गुजर रही थीं। इस दौरान पीछे से तेज गति से आई एक पिकअप गाड़ी की टक्कर टैक्सी का बैलेंस बिगड़ गया और टैक्सी हवा में लहराते हुए पलट गई। हालांकि इस हादसें में किसी को गंभीर चोट नही है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत स्कूली बच्चों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में 2 छात्राओं के मामूली चोट आई है।
वही मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने प्रशासन पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा है कि ट्रैफिक पुलिस रफ ड्राइविंग करने वाले वाहनों पर कोई कड़ा कदम नही उठा रही जिससे लगातार शहर में हादसों की आशंका बनी रहती है।


