Homeखटाखट स्टोरीBikaner News : आर्मी दौड़ में फिजिकल टेस्ट देने गया था युवक,...

Bikaner News : आर्मी दौड़ में फिजिकल टेस्ट देने गया था युवक, जिंदगी की रेस में हारा…हुई मौत

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें के श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र से आर्मी दौड़ के लिए जोधपुर गए एक 22 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है श्री डूंगरगढ़ के कल्याणसर नया निवासी 22 वर्षीय युवक मुन्नीराम पुत्र मालूराम गोदारा की अचानक आर्मी दौड़ के दौरान गश खाकर गिरने के बाद मौत हो गई।

 

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार मुन्नीराम बीकानेर रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। वह बीकानेर से ही जोधपुर में आयोजित होने वाली आर्मी दौड़ में शामिल होने 20 अगस्त को ही जोधपुर गया। 21 अगस्त की सुबह बीएसएफ एरिया में आयोजित एसएससी जीडी के पेपर पास युवाओं की फिजिकल परीक्षा में शामिल हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्नीराम दौड़ पार करने की लाइन से पहले अचानक गिर पड़ा और खड़ा होकर पुन: दौड़ पड़ा। लाइन पार करते ही वह फिर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। आर्मी जवानों ने उसे मथुरादास माथुर राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया और परिजनों को फोन कर सूचना दी।

 

युवक के ताऊ का बेटे भाई रामनिवास गोदारा सहित परिजन मौके पर पहुंचे। मुन्नीराम ने 22 अगस्त की रात करीब पौने तीन बजे दम तोड़ दिया। रामनिवास ने बताया कि मुन्नीराम की सीटी स्कैन, सोनोग्राफी करवाई गई पर उसमें कुछ नहीं आया। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं थे। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाया जिससे उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सके। शुक्रवार की शाम मृतक मुन्नीराम गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।



ताजा खबर