Homeखटाखट स्टोरीBikaner News : गाय को बचाने के चक्कर में युवक की हुई...

Bikaner News : गाय को बचाने के चक्कर में युवक की हुई मौत

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के गजनेर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद गंभीर घायल हुए युवक की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार रणधीसर हाल बच्छासर निवासी सलमान खां (22) पुत्र मोडे खां अपनी पिकअप गाड़ी लेकर 19 अक्टूबर की रात मेघासर रोड़ से जा रहा था।

 

इस दौरान गाड़ी के सामने अचानक गाय आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी पलट गई और युवक गाड़ी के नीचे दबकर फंस गया। युवक को निकाल कर पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।



ताजा खबर