Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime : नौ साल की बच्ची के साथ बर्बरता, बुआ पर...

Bikaner Crime : नौ साल की बच्ची के साथ बर्बरता, बुआ पर मुकदमा दर्ज

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले के लूणकरणसर कस्बे में शनिवार को एक मामला सामने आया जिसमे एक नौ साल की मासूम बच्ची के साथ बर्बरता की गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के शरीर पर गर्म चिमटे से दागने के कई निशान देखे गए है। नौ साल की इस बच्ची ने अपने स्कूल की टीचर और प्राचार्य को आपबीती सुनाई। बच्ची ने अपने प्राचार्य को बताया कि उसकी माँ बाप की मृत्यु हो चुकी है । वह अपनी सौतेली बुआ के पास रहती है। जो उसकी हर रोज पिटाई करती है।उसे कई बार गर्म चिमटे से दागा है।

इस घटना के बाद स्कूल की प्रधानाचार्य सरस्वती देवी की रिपोर्ट पर शांति देवी सोनी के खिलाफ बाल अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह और चाइल्ड हेल्प लाइन की अधिकारी बबिता व्यास मय स्टाफ भी मौके पर आये।



ताजा खबर