Bikaner: प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन का हुआ गठन,कोचर सहित बने 21 सदस्य.. - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
HomeबीकानेरBikaner: प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन का हुआ गठन,कोचर सहित बने 21 सदस्य..

Bikaner: प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन का हुआ गठन,कोचर सहित बने 21 सदस्य..

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, बीकानेर में आज बीकानेर प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन का गठन कोर्ट गेट स्थित रामपुरिया कटला प्रथम मंजिल पर किया गया.

- Advertisement -Ads

बीकानेर शहर के प्रमुख प्रॉपर्टी डीलरों की उपस्थिति में एक संयोजक मंडल का गठन किया गया जिसमें मुख्य संयोजक विजय कोचर और मदन मोहन मक्कड़ के अलावा एक प्रवक्ता आनंद गौड़ तथा 21 सदस्यों का एक संयोजक मंडल मनाया गया जिसमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं

श्री कैलाश भार्गव,यश राज माकड,विष्णु गोस्वामी, किशोर बांठिया,लक्ष्मण उपाध्याय, संजय शर्मा,पियूष जैन,विनोद टाक, सुनील चौधरी,रितेश धीर,सुशील व्यास,चरणजीत सिंह ।
आज हुई बैठक में यह तय किया गया कि सभी प्रॉपर्टी डीलर प्रॉपर्टी दिखाने के लिए एक निर्धारित शुल्क अदा करने के बाद ही ग्राहक को प्रॉपर्टी दिखाने जाएगा क्योंकि प्रॉपर्टी डीलरों का समय श्रम और पेट्रोल का खर्चा उनके जेब से भुगतना पड़ता है प्रॉपर्टी डीलरों के कमीशन के अलावा और भी कई मुद्दे और सुझाव सामने आए बीकानेर शहर के हजारों प्रॉपर्टी डीलर का नेतृत्व करने वाला यह संगठन बीकानेर में शीघ्र ही एक स्थाई कार्यालय बनाकर कार्य शुरू करने वाला है सर्वाधिक लिक्विडिटी वाले इस व्यापार में प्रॉपर्टी डीलर अपना विश्वास ज्यादा मजबूत कर सके तथा जनता को ज्यादा अच्छी सेवाएं दे सके इसके लिए इससे एसोसिएशन का निर्माण आज विजय कोचर की पहल पर किया गया।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर