


आपणी हथाई न्यूज,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बीकानेर द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत ड्यूटी आदेश जारी किए गए हैं। ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 12 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक पंचायत समिति बीकानेर क्षेत्र में आयोजित होने वाले ग्रामीण सेवा शिविरों में विभागीय योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।
कार्यालय आदेश में बताया गया है कि राजस्थान सरकार के निर्देशों के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले शिविरों में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं से पात्र लोगों को जोड़ने, आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही तथा मौके पर समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से यह व्यवस्थाएं की गई हैं। आदेश ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, बीकानेर द्वारा जारी किया गया।
शिविरों की शुरुआत 12 जून 2026 शुक्रवार यानि आज से कालासर और लाखूसर ग्राम पंचायतों से हो गई है। इसके बाद 15 जून को जांडूसर, रामसर और पलाना में शिविर आयोजित किए जाएंगे। 16 जून को हुसंगसर, तेजरासर और बरीसिंहसर में विभागीय कार्मिक तैनात रहेंगे।
18 जून को कावनी, दांडूसर और ओडियार ग्राम पंचायतों में शिविर होंगे, जबकि 19 जून को जयमलसर, पेमासर और रूपपुरा में शिविर लगाए जाएंगे। 22 जून को कल्याणसर अण्णा और सुरधना चौहानान, 23 जून को नालासर, सांईसर और लालमदेसर में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
24 जून को शेरेरा और केसरदेसर जाटान, 29 जून को नाल बड़ी और जामसर, जबकि 30 जून को किलचू देवदान, कालासर और खारा ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे।
जुलाई माह में भी शिविरों का सिलसिला जारी रहेगा। 1 जुलाई को रायसर, जालवाली और नौरंगदेसर, 2 जुलाई को बच्छासर, जलालसर और गुसाईसर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। 3 जुलाई को मेघासर, मूंडसर और हेमेरा, 6 जुलाई को दैयासर, गजनेर और कतरियासर में शिविर प्रस्तावित हैं।
इसके अलावा 7 जुलाई को गाढ़वाला, शामसर और सूरधनपुरा, 8 जुलाई को बेलासर और मोलाणिया, 9 जुलाई को उदयरासर, किशमीदेसर और पुरोहितान, 10 जुलाई को राजेरा, उदयरासर और रूणिया बड़ाबास तथा 13 जुलाई 2026 को खारड़ा ग्राम पंचायत में अंतिम शिविर आयोजित किया जाएगा।
इन शिविरों में छात्रावास अधीक्षक, वरिष्ठ सहायक, सहायक प्रोग्रामर सहित विभागीय कार्मिकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश की प्रतिलिपि संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा उपखंड अधिकारी बीकानेर को भी प्रेषित की गई है।
क्या क्या काम होगा शिविर में
ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी विभागों की सुविधाएं प्रदान करना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है。इन शिविरों में राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, और ऊर्जा सहित 22 विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
शिविरों में किए जाने वाले प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं:राजस्व संबंधी कार्य: भूमि का नामांतरण, विभाजन, सीमांकन, रास्तों के विवादों का निपटारा, आवासीय भूमि का आवंटन और सरकारी या चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाना
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा: निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड का निर्माण, और कैंसर, टीबी व सिकल सेल की स्क्रीनिंग इसके अलावा, आयुर्वेद विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं और दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
पेंशन व सामाजिक सुरक्षा: सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार योजना के प्रकरणों का निस्तारण और पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ना
बिजली व पानी: ट्रांसफार्मर, बिजली सप्लाई से जुड़ी शिकायतें और पाइपलाइन लीकेज व हैंडपंप मरम्मत संबंधी समस्याओं का समाधान
महिला एवं बाल विकास: लाडो प्रोत्साहन योजना, काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, और मातृ पोषण संबंधी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुँचाना
अन्य सुविधाएं: राशन कार्ड (NFSA) से जुड़े काम, ई-केवाईसी (e-KYC), आधार सीडिंग, किसानों के लिए फसल बीमा, और रोडवेज के रियायती यात्रा पास ।
इन शिविरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने या अपनी ग्राम पंचायत में शिविर की तिथि (Date) जानने के लिए आप राजस्थान सरकार के आधिकारिक ग्रामीण सेवा शिविर पोर्टल को देख सकते हैं।


