Homeब्रेकिंग न्यूजBikaner: पेयजल भंडारण के लिए बनी डिग्गी टूटी, चारों तरफ हुआ पानी...

Bikaner: पेयजल भंडारण के लिए बनी डिग्गी टूटी, चारों तरफ हुआ पानी ही पानी

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, खाजूवाला क्षेत्र में देर रात जल भंडारण के लिए बनाई गई डिग्गी क्षतिग्रस्त होने से आसपास के क्षेत्र में पानी ही पानी हो गया। जानकारी के अनुसार दन्तोर के BLD नहर के पास पेयजल स्टोरेज के लिए बनी डिग्गी ऑवर फ्लो होकर पूरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त हो गई जिसके चलते डिग्गी के आसपास के क्षेत्र में पानी ही पानी हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के साथ ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को सूचना दी। जानकारी के अनुसार इसी डिग्गी के जरिए दंतोर मंडी में पेयजल सप्लाई की जाती थी आज डिग्गी के क्षतिग्रस्त होने के बाद उसे क्षेत्र में पेयजल सप्लाई बाधित हो सकती है।



ताजा खबर