


आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर के पांचू में आज अपनी मांगों को लेकर चार व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ गए। जानकारी के अनुसार टंकी पर चढ़े लोगो ने सरपंच पर सीवरेज कार्य में मनमर्जी करने का और क्षेत्र के कुछ मोहल्लों में सीवरेज कार्य में भेदभाव करने का आरोप लगाया साथ ही सरपंच पर ग्राम विकास अधिकारी से मिलीभगत कर घटिया निर्माण का आरोप भी लगाया। घटना की सूचना मिलने पर पांचू सीआई व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे।टंकी पर चढ़े ग्रामीणों ने सीवरेज कार्य की जांच,ढलान वाले क्षेत्रों में सीवरेज का सही मिलान करना और खेतीसर कुआं क्षेत्र का पानी बाहर निकालने की मांग पुलिस प्रशासन के सामने रखी


