Homeखटाखट स्टोरीBikaner: लोक संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए सजी सुरों की...

Bikaner: लोक संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए सजी सुरों की महफिल, पुजारी बाबा ने की आयोजन की अध्यक्षता

आपणी हथाई Bikaner News, बीकानेर में बीती रात पं. जुगल किशोर ओझा उर्फ पुजारी बाबा की अध्यक्षता में ओझा सत्संग भवन में पुरुष संगीत का शानदार आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस आयोजन में हाजी मस्तान, मदन जैरी, बी. आर. सूरदासाणी , सूर्या , श्रीवर्धन जोशी , आशीष पुरोहित , लोक गायक गोपाल बिस्सा , मुकेश, संघर्ष व्यास , आशीष किराडू आदि गायकों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। भॅंवरलाल जोशी ने अतिथियों को साफा पहनाकर एवं राजेन्द्र श्रीमाली ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर पं. जुगल किशोर ओझा ने लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता व्यक्त की । उन्होंने कहा कि जो संस्कृति अपनी मूल जड़ों से कट जाती है उसके अस्तित्व पर खतरे के बादल मंडराने लग जाते हैं । संयोग व्यास ने अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।



ताजा खबर